सादाबाद 14 सितम्बर। सादाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस ने नंगला केसरी में नगरसैन बाबा मंदिर के पास वाली गली में दबिश दी। यहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 850 रुपये नगद और 52 पत्ते ताश बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि कुमार पुत्र लाखन सिंह, श्रीकृष्ण पुत्र रामस्वरूप, अमित पुत्र नरेन्द्र गौतम और रवि पुत्र बनी सिंह, सभी निवासी नंगला केसरी, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद पर मु0अ0सं0 368/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।










