Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 सितम्बर। थाना विजयगढ़ क्षेत्र के भेटा बंबा मार्ग पर आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भारत गैस के कैप्सूल टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल की पहचान सूरज और शेखर निवासी गांव सिंहपुर, थाना विजयगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक अलग-अलग बाइकों से भेटा बंबा की ओर जा रहे थे। भेटा बंबा मार्ग पर सामने से आ रहे भारत गैस के बड़े कैप्सूल टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना विजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल हाथरस भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई गई है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page