Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भव्य नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं वंदन के साथ हुआ। इसके बाद भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। सदस्याओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्मोत्सव से जुड़े प्रसंगों को भी भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। नन्दोत्सव केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने का माध्यम भी है। क्लब की सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, प्रेम, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके जीवन एवं संदेशों को अपने आचरण में उतारना ही पर्व की सार्थकता है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राधा गावर, पूजा सिंह, पायल गुलाटी, दीपा चड्ढा, अनीता मदनावत, लीना अग्रवाल, भारती गोयल, जिया रस्तोगी, रेनू, ज्योति, अंजू, नीतू, दीपिका, कमलेश, जूही, तनु, दीप्ति, सपना, मीना, नूतन एवं सुमन सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान सदस्याओं ने भक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों के साथ नन्दोत्सव का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page