
हाथरस 09 सितम्बर। सपा नेता रामनारायण काके के नेतृत्व में 15 सितंबर को सलेमपुर स्थित सुशीला देवी फार्म हाउस पर विशाल कार्यकर्ता PDA सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं प्रभारी के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ नेताओं के साथ सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, हाथरस एवं सासनी ब्लॉक अध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा पार्टी के शुभचिंतक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रामनारायण काके ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया तथा अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने गांव जलालपुर, सीतरौली, राजपुर और लछमपुर सहित कई गांवों में पहुंचकर लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जनसंपर्क के दौरान विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश काला, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, ठाकुर नेत्रपाल सिंह, गौरी शंकर बघेल, ठाकुर जितेंद्र सिंह, डॉ. शिव कुमार बघेल, राजकुमार बघेल, पूर्व प्रधान कुलदीप, कालू बघेल, सत्येंद्र बघेल, दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामनारायण काके ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।













