
हाथरस 09 सितम्बर।ब्रज की भक्ति, प्रेम और उल्लास से सराबोर श्री गोविंद भगवान जी के मंदिर में Giants Group of Diamond, Hathras के तत्वावधान में नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनायो गयो। नंदोत्सव के आयोजन से मंदिर परिसर ब्रज की छटा में रंग गयो और चारों ओर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारन की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुन में खासा उत्साह दिखाई दियो और पूरा माहौल भक्तिमय नजर आयो। कार्यक्रम की खास छटा राधा-कृष्ण जी की मनमोहक झांकी रही। समूह की सदस्यन ने राधा-कृष्ण और गोपियन के स्वरूप में सजकर ब्रज की सोंधी संस्कृति और कान्हा की बाल लीलाओं को जीवंत कर दियो। मनमोहक झांकी ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुन को खूब मोहित कर लियो। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए और पूरा मंदिर परिसर श्रीराधे-श्रीकृष्ण के जयकारन से गूंज उठ्यो।
नंदोत्सव को लेकर मंदिर को सुंदर फूलन और आकर्षक सजावट से सजायो गयो। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमन के बीच भक्तन ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना करी और परिवारन की सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना करी। इस दौरान “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान रह्यो। भक्तन ने एक-दूसरे को नंदोत्सव की शुभकामनाएं दीं और आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करी। कार्यक्रम में प्रेसिडेंट प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय, गीता गुप्ता, चार्टर प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय, आईबीपी पूजा वार्ष्णेय, ईशा, अंजू वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, समिता, नीरू, नेहा, शशि, रेशु, मधुलिका, सीमा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। सभी सदस्यन ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लियो और नंदोत्सव की खुशियन को आपस में साझा कर एक-दूजे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती कराई गई और मौजूद श्रद्धालुन को प्रसाद वितरित कियो गयो। नंदोत्सव का पूरा आयोजन प्रेम, भक्ति और ब्रज की समृद्ध संस्कृति की सुंदर झलक पेश करत रह्यो।













