Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 08 सितम्बर। क्षेत्र के छोटुआ गांव के पास एक भैंस व्यापारी के साथ 6 लोगों ने मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने कपिल उर्फ कान्हा, बीरो, काका, अर्जुन सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इगलास थाना क्षेत्र के जवार गांव निवासी हासिम कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उनके भाई आमीन पुत्र हाजी हफीज भैंसों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पटा गांव के सुरेंद्र ने अपने बेटे के लिए गांव जवार से आमीन से एक भैंस खरीदी थी। आमीन सुबह करीब नौ बजे गांव पटा मुरसान में भैंस के एक लाख रुपये लेकर बाइक से अपने घर जवार लौट रहे थे। आरोप है कि छोटुआ गांव के पास रास्ते में छोटुआ गांव के 4 युवकों और दो अन्य लोगों ने आमीन के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। हासिम ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके भाई को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में आमीन के मुंह और सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान भैंस बेचने से मिले करीब एक लाख रुपये भी गायब हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और रुपये बरामद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page