Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंतापुर बदन में बेटे और बहू द्वारा अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता पप्पू सिंह ने पांच सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बेटे और बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पप्पू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम के समय उनका बेटा कपिल और बहू काजल उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने जब गाली देने से मना किया तो आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी पत्नी कमलेश देवी उन्हें बचाने के लिए पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान कमलेश देवी के सिर में चोट लग गई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद कपिल और उसकी पत्नी काजल जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पप्पू सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page