Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 06 सितम्बर । नगला सलेम जलेसर रोड स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को केक, चॉकलेट, चिप्स आदि सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव और प्रधानाचार्य जे.एस. यादव सहित आर.आर. सिंह, आर.के. गौतम, दिलीप यादव, आर.के. दीक्षित, कृष्णमोहन, सचिन कुमार, सत्यम कुमार, मौ. मोहसिन, श्रीमती रतनेश, अनुराधा राजपूत, रूबी सिंह, मोनिका, नीतू सिंह, मुकेश कुमार, सत्यप्रकाश आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page