
हाथरस 06 सितम्बर । दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए हाथरस के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. सचित खंडेलवाल को प्रतिष्ठित ‘Certificate of Excellence- BEST DENTIST IN HATHRAS’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें Indian Dental Association (IDA), Agra Branch द्वारा आयोजित AIDACON 2026 के दौरान प्रदान किया गया। 5 एवं 6 सितंबर 2026 को होटल डबलट्री बाय हिल्टन, आगरा में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में दंत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं पेशेवरों ने भाग लिया। सम्मान-पत्र में डॉ. सचित खंडेलवाल को ‘Best Dentist in Hathras’ के रूप में सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। डॉ. सचित खंडेलवाल को इससे पूर्व मुंबई में भी उनकी उत्कृष्ट दंत चिकित्सा सेवाओं एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। लगातार मिल रहे इन सम्मानों को उनके अनुभव, समर्पण और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ. खंडेलवाल हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित अपने क्लिनिक पर नियमित रूप से मरीजों को दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आधुनिक दंत चिकित्सा पद्धतियों के साथ मरीजों की सुविधा और बेहतर उपचार को प्राथमिकता देने के चलते उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। AIDACON 2026 जैसे प्रतिष्ठित दंत चिकित्सा मंच पर हाथरस के चिकित्सक को मिला यह सम्मान स्थानीय स्तर पर भी गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. सचित खंडेलवाल की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













