Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 सितम्बर। कोतवाली सदर क्षेत्र में अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। चैन गली हलवाई खाना निवासी अधिवक्ता राघव वार्ष्णेय की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। तहरीर के अनुसार, राघव वार्ष्णेय एक जुलाई की रात अपनी ससुराल स्थित शांतिकुंज, मुरसान गेट से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि बड़े लाल भैरो मंदिर परिसर के पास कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे। उन्होंने राघव को आवाज देकर रोक लिया। जब उन्होंने रोकने का कारण पूछा तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। तहरीर में चैन गली हलवाई खाना निवासी तुषार वार्ष्णेय और गोविंद उर्फ गोविंदा वार्ष्णेय को नामजद किया गया है, जबकि दो अज्ञात लोगों के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि सभी लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान डर के कारण उन्होंने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर कृष्णा नामक युवक और रास्ते से गुजर रहे कई राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page