Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 सितंबर समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण गुरुवार को हाथरस जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री दोपहर एक बजे ग्राम नगला अहीर, बरवाना में राधा-कृष्ण एवं शनिदेव महाराज की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे पंचायत घर, नगला अहीर में आयोजित स्वागत समारोह एवं जनसभा में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यमंत्री शाम 4 बजे नगला मोती, बरवाना पहुंचकर सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page