Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 सितंबर। विकास भवन हाथरस की तीन मंजिला इमारत में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के सुगम आवागमन के लिए लिफ्ट स्थापित किए जाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इस संबंध में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, उत्तर प्रदेश के सदस्य सागर शर्मा ने 25 अगस्त को उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर विकास भवन में लिफ्ट स्थापित कराने का अनुरोध किया था। पत्र की प्रति संबंधित विभाग को भी प्रेषित की गई थी।

पत्र में कहा गया था कि विकास भवन की तीन मंजिला इमारत में विभिन्न कार्यों से आने वाले दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट की व्यवस्था कराया जाना आवश्यक है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सत्यप्रकाश सिंह, मुख्य प्राविधिक परीक्षक, टीएसी, ग्राम विकास, उत्तर प्रदेश द्वारा 31 अगस्त 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, हाथरस को पत्र भेजा गया है। पत्र में आवश्यक कार्रवाई करते हुए विकास भवन में लिफ्ट स्थापित किए जाने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विकास भवन की तीन मंजिला इमारत में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के सुगम आवागमन के लिए लिफ्ट स्थापित किए जाने के संबंध में आगणन/प्रस्ताव तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि इसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस पहल के बाद अब विकास भवन में आने वाले दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लिफ्ट स्थापित होने से उन्हें भवन की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के लिए आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page