
हाथरस 30 अगस्त। हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन रविवार, 30 अगस्त 2026 को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपना दल के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में काशी नरेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि रवि सारस्वत एवं विशिष्ट अतिथि अजित अंबेडकर, युवा जिला महामंत्री अपना दल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षक अंसार हुसैन एवं सूजी यादव ने अतिथियों को फटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने साइकिलिंग ऑन संडे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 160 खिलाड़ियों, जिसमें 100 बालक एवं 60 बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के अलावा गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, लंबी कूद एवं ऊंची कूद जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि आरएलडी के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुभाष उपाध्यक्ष एवं प्रधान सुरतिया धीरेन्द्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सीमा सागर, सुनील, असलम खान, विपिन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्याम सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें और अपने प्रदर्शन से जिले एवं देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अमरेश सिंह पौनियां, अजरूद्दीन, सुमन ठाकुर, हरीश सागर, सत्यनारायण, सचिन तोमर, जुनैद खान, अंसार हुसैन, सूजी यादव एवं ललित कुशवाहा ने अपना योगदान दिया।
बालिका वर्ग के परिणाम
100 मीटर दौड़: गरिमा प्रथम, रूवी कुमारी द्वितीय और काव्या चौधरी तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़: गरिमा प्रथम, रूवी कुमारी द्वितीय और कंचन तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़: भूमि शर्मा प्रथम, वंदना द्वितीय और सपना तृतीय रहीं।
800 मीटर दौड़: भूमि शर्मा प्रथम, रीतू चौधरी द्वितीय और नीरू तृतीय रहीं।
1500 मीटर दौड़: पायल कुमारी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और गौरी तृतीय रहीं।
गोला थ्रो: शालू शर्मा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और राधिका दिसवार तृतीय रहीं।
डिस्कस थ्रो: शालू शर्मा प्रथम, राधिका दिसवार द्वितीय और रिया तृतीय रहीं।
जेवलिन थ्रो: दिव्या अग्निहोत्री प्रथम, कविता द्वितीय और अंजली तृतीय रहीं।
लंबी कूद: काव्या चौधरी प्रथम, छवि द्वितीय और दिव्या अग्निहोत्री तृतीय रहीं।
ऊंची कूद: प्रियंका प्रथम, छवि द्वितीय और मानवी तृतीय रहीं।
बालक वर्ग के परिणाम
100 मीटर दौड़: टिंकू प्रथम, दीपक आर्य द्वितीय और दीपक तृतीय रहे।
200 मीटर दौड़: टिंकू प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय और लव शर्मा तृतीय रहे।
400 मीटर दौड़: रजीत शर्मा प्रथम, विपिन कुमार द्वितीय और योगेंद्र तृतीय रहे।
800 मीटर दौड़: रोहित प्रथम, आरिफ खान द्वितीय और भारत कुमार शर्मा तृतीय रहे।
1500 मीटर दौड़: सचिन प्रथम, रजीत शर्मा द्वितीय और राजा दिवाकर तृतीय रहे।
गोला थ्रो: रोहित कुमार कुशवाहा प्रथम, रोहित द्वितीय और विक्षांत कुमार तृतीय रहे।
डिस्कस थ्रो: नरेश प्रथम, रोहित कुमार कुशवाहा द्वितीय और धनंजय सिंह तृतीय रहे।
जेवलिन थ्रो: विराट चौधरी प्रथम, नरेश द्वितीय और नीतेश कुमार निगम तृतीय रहे।
लंबी कूद: दीपक प्रथम, दीपक आर्या द्वितीय और प्रवीन सिंह तृतीय रहे।
ऊंची कूद: प्रवीन सिंह प्रथम, गजराज सिंह द्वितीय और शुभ उपाध्याय तृतीय रहे।
आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना विकसित करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया।













