Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 अगस्त। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय के  अलीगढ रोड स्थित  आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र द्वारा केंद्र प्रभारी बी के शांता बहिन के सानिध्य में रक्षाबंधन के अवसर पर समाज की हर वर्ग को पवित्रता का पावन सूत्र रक्षा सूत्र बांधा गया। प्रातकालीन क्लास में सभी ब्रह्मा बच्चों को सर्वप्रथम रक्षा सूत्र बांधा गया तदुपरांत समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को जिसमें डॉक्टर, व्यापारी ,धर्मगुरु,पत्रकार आदि शामिल थे। इस अवसर पर आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र पर ब्रह्मा बत्सों को संबोधित करते हुए  बीके शांता बहन ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के मानवीय जीवन मूल्य को आत्मसात करने वाला पावन पर्व रक्षाबंधन सांप्रदायिक सद्भाव और विश्व बंधुत्व की प्रेरणा प्रदान करता है। आरंभ में ब्राह्मणों द्वारा सभी के मंगल की कामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधा जाता था। कालांतर में यह बहन और भाई के पवित्र प्रेम त्याग और सहयोग का प्रतीक बना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पवित्र ब्रह्मचारिणी बहनों द्वारा प्रत्येक वर्ष यह पवित्र रक्षा सूत्र समाज के हर वर्ग को बांधकर उनके मंगल की कामना की जाती है। इस अवसर पर बहिनों द्वारा एक या अधिक देवी गुणों को धारण करने और किसी भी बुराई अथवा आपको जो उन्हें तंग करता हूं उसे छोड़ने का आग्रह करते हैं।  समाज के हर वर्ग को जीवन से विकारों को निकाल कर दिव्यता अपनाने का संकल्प दिया गया। टीम में बीके शांता बहिन के अलावा  उमा बहिन, गजेन्द्र भाई, दिनेश भाई आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page