
हाथरस 26 अगस्त । भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा बुधवार को आगरा रोड पर सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिषद परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, संस्कार, सेवा, सहयोग एवं पारिवारिक एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन, मुख्य अतिथि जे.के. अग्रवाल, प्रिंसिपल दून पब्लिक स्कूल हाथरस, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हाथरस गौरव आर्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पारंपरिक अंदाज में हुआ आत्मीय स्वागत
सावन महोत्सव में परिषद परिवार के सदस्यों का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मातृशक्तियों को सुंदर चुनरी ओढ़ाकर तथा पुरुष सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस आत्मीय स्वागत से पूरे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा, पारिवारिक एवं उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं सदस्यों के लिए चटपटे एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के समापन के बाद सामूहिक रात्रिभोज का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने पारिवारिक वातावरण में भोजन का आनंद लिया।
नृत्य, गीत और कॉमेडी ने बांधा समां
सावन महोत्सव में परिषद परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनमोहक नृत्य, गीत, कॉमेडी और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रस्तुतियों में सावन की मस्ती के साथ देशभक्ति, प्रेम, दोस्ती और पारिवारिक आनंद की सुंदर झलक देखने को मिली। मातृशक्तियों की विशेष प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शिल्पी गोयल, रुपाली अग्रवाल, उषा गुप्ता, प्रीति जैन सहित अन्य महिलाओं ने देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपक वशिष्ठ, रेनू खंडेलवाल एवं नीतू अग्रवाल ने कॉमेडी प्रस्तुति देकर खूब हंसी-ठहाके लगाए। वहीं देवेंद्र, राकेश वाष्णैय, उमा शंकर गुप्ता, शालिनी अग्रवाल एवं अध्यक्ष कमलेश जैन के सामूहिक गायन ने समां बांध दिया। सीए भूषण अग्रवाल ने बांसुरी वादन से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
युगल नृत्य और सामूहिक प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में प्रीति-रश्मि वाष्णैय, प्रियंवदा गर्ग-विजय कृष्ण गर्ग, राकेश वाष्णैय-मालती, रुचि-अनुराग तथा अनूप जैन-सारिका जैन ने शानदार युगल नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा संस्कार शाखा के दायित्वधारियों अंकित-सोनम, सीमा-देवेंद्र, मनोज-शालिनी, रुचि-कृष्ण कुमार, अंकुल-खुशबू, राहुल-अक्षिता, प्रवीन-अनुजा, प्रवीन-नीतू एवं अध्यक्ष कमलेश-उषा जैन ने संयुक्त रूप से तैयार की गई सुंदर मेलोडी प्रस्तुत की। प्रस्तुति के दौरान दर्शकों की तालियों से पूरा सभागार गूंज उठा।
दो नए दंपतियों ने ग्रहण की परिषद की सदस्यता
सावन महोत्सव के दौरान भारत विकास परिषद संस्कार शाखा परिवार में दो नए दंपतियों का जुड़ाव हुआ। स्वर्ण पैलेस के संचालक शिवम जैन-शिखा जैन तथा दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल-नम्रता अग्रवाल ने परिषद के संस्कारित एवं पारिवारिक वातावरण से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।
प्रतिभागियों को दिए गए आकर्षक उपहार
कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सावन महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह परिषद परिवार के आपसी प्रेम, एकता, सेवा, संस्कार, सहयोग एवं समर्पण का सुंदर उत्सव बनकर सामने आया। कार्यक्रम का सफल एवं मनोरंजक संचालन एंकर विशाल जैन एवं खुशबू जैन ने किया। दोनों ने विभिन्न युगल गेम और मनोरंजक सरप्राइज गतिविधियों के माध्यम से दंपतियों एवं उपस्थित सदस्यों को खूब आनंदित किया।
अतिथियों का सम्मान, स्मृति चिन्ह भेंट
कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस के अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिव अंकुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकित वाष्णैय एवं महिला सहभागिता की जिम्मेदारी संभाल रहीं सीमा वाष्णैय ने मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। अध्यक्ष कमलेश जैन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी सदस्यों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सचिव अंकुल जैन एवं सीमा वाष्णैय ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजन में सीमा वाष्णैय के साथ उषा जैन, नीतू अग्रवाल, अक्षिता शर्मा, खुशबू जैन, सोनम वाष्णैय, अंकित वाष्णैय एवं मनोज अग्रवाल राया वाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में विकास रत्न सतीश चंद्र गोयल, अनिल वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, ऋषि बंसल, सुभाष खेमका, विजय कृष्ण गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, हरीश वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, गगन जैन, मोहित अग्रवाल, विवेक मल्होत्रा, गजाधर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल जीएसटी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पारस मित्तल, मनीष अग्रवाल, आकाश अरोड़ा, डॉ. मनोज शर्मा, राकेश वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, मोहित मित्तल, संकेत जैन, जस मित्तल, प्रतीक अग्रवाल, सौरभ कोठारी, चिराग गोयल, अमित अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, नवीन खंडेलवाल, भगवत स्वरूप गर्ग, अनूप जैन, लकी कंसल, मदन मोहन वार्ष्णेय, आनंद गोयल, दुर्गेश गुप्ता, राहुल शर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, अनुराग माहेश्वरी, सौरभ गुप्ता, संजय गर्ग, दीपक वशिष्ठ, योगेश बंसल, आशीष अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, नीरज शर्मा, सीए भूषण अग्रवाल, देवेंद्र कुमार वाष्णैय, सुधीर अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य एवं मातृशक्ति मौजूद रहीं। मातृशक्ति में अक्षिता शर्मा, नीतू अग्रवाल, रुचि माहेश्वरी, अंजलि कंसल, कोमल माहेश्वरी, प्रीति वार्ष्णेय, रुचि अग्रवाल, वंदना वार्ष्णेय, विनीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अनुजा गौतम, प्रीति जैन, सुनीता जैन, रश्मि गुप्ता, प्रियंवदा गर्ग, मालती वार्ष्णेय, लता अग्रवाल एवं सुधा बंसल सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।














