Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 25 अगस्त। कस्बा मुरसान की नई बस्ती निवासी महिला विमलेश पत्नी मुन्नालाल के गले से शिव महापुराण कथा के दौरान सोने के मोतियों की माला चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला पिछले तीन दिनों से लगातार घुर्री मल बगीची में आयोजित शिव महापुराण कथा सुनने जा रही थी। सोमवार शाम कथा समाप्त होने के बाद प्रसादी वितरण के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से माला तोड़ ली। महिला को इसकी जानकारी घर पहुंचने के बाद हुई। इसके बाद वह दोबारा कथा स्थल पर पहुंची और आसपास माला की तलाश की। वहां उसे जानकारी हुई कि एक अन्य महिला के गले से भी इसी तरह की माला चोरी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने कथा पंडाल में रिकॉर्डिंग के लिए लगाए गए कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला कथा के दौरान गले में माला पहने दिखाई दे रही है, जबकि बाद की फुटेज में माला गायब नजर आ रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

वहीं दूसरी घटना मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में सामने आई, जहां रात के समय रामेश्वर के घर के पास स्थित घेर से तीन बकरियां चोरी हो गईं। रामेश्वर की पत्नी शारदा के अनुसार, उनके पति रोजाना की तरह घेर में भैंस और बकरियों के पास सो रहे थे। सुबह जागने पर तीन बकरियां गायब मिलीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। बकरी चोरी की घटना के बाद गांव में ग्रामीणों के बीच बदमाशों को लेकर भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page