Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 25 अगस्त। क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान, बाजरा समेत अन्य फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। बारिश की कामना को लेकर मुरसान क्षेत्र के गांव भकरोई निवासी युवक धर्मवीर पुत्र फतेह सिंह ने गांव के समीप खेत में तप शुरू कर दिया। युवक के तप करने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे और उसके आसपास बैठकर भजन-कीर्तन करते हुए अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार धर्मवीर मालवाहक वाहनों पर चालक का काम करता है और उससे बड़े तीन भाई हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकलकर गांव के समीप राजवीर सिंह के खेत में पहुंचा, जहां उसने बारिश होने की कामना को लेकर तप शुरू किया। बताया गया कि युवक ने खेत में करीब 11 स्थानों पर कंडों में आग जला रखी है और उनके बीच बैठकर तप कर रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार दोपहर से मंगलवार देर शाम तक धर्मवीर ने पानी के अलावा कुछ भी खाया-पीया नहीं है। तप के दौरान वह किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि भकरोई और आसपास के गांवों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान, बाजरा समेत अन्य फसलें सूखने के कगार पर पहुंच रही हैं। किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। बताया गया कि तप पर बैठने से पहले धर्मवीर ने ग्रामीणों और किसानों की भलाई के लिए अच्छी और भारी बारिश होने की कामना व्यक्त की थी। युवक के तप की जानकारी आसपास के क्षेत्र में फैलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ खेत पर पहुंच रही है और लोग भजन-कीर्तन कर इंद्रदेव से बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page