सादाबाद 25 अगस्त। चंदपा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सादाबाद के गांव आरती निवासी पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई। राकेश सिंह और उनके बेटे राजा बाबू के शव सोमवार देर शाम गांव पहुंचे। गमगीन माहौल के बीच दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव आरती निवासी राकेश सिंह अपने पुत्र राजा बाबू और कुछ अन्य मजदूरों के साथ हाथरस में मजदूरी करने गए थे। सोमवार सुबह वे सभी कार से अपने गांव लौट रहे थे। थाना चंदपा क्षेत्र में काकोरी गांव के पास उनकी कार की एक स्कूल बस से टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राकेश सिंह सहित अन्य लोग भी घायल हुए थे। राकेश सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के शव गांव पहुंचे, तो परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। इसके बाद पिता-पुत्र की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। श्मशान घाट पर पिता-पुत्र की चिताएं एक साथ जलाई गईं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलवार (25/08/26) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
August 25, 2026
मुरसान : शिव महापुराण कथा में महिला
August 25, 2026
मुरसान : बारिश के लिए युवक ने
August 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर चलने से मना करने
August 25, 2026
मीतई बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर
August 25, 2026
मधुगढ़ी में वृद्धा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम
August 25, 2026
जमीनी विवाद में युवक पर लाठी-डंडे और
August 25, 2026
Weather
Hathras
10:57 pm,
Aug 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












