Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अगस्त। वेंकटेश्वर वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ‘नेकी की दुकान’ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट के कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक नरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी नेहा जैन, जिला सचिव नीरज वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष राहुल गर्ग, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. कुनाल वार्ष्णेय, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक आदर्श दीक्षित, मीडिया प्रभारी नंदिनी जैन, नगर अध्यक्ष रेनू पचौरी एवं धार्मिक प्रकोष्ठ संयोजक अर्चना शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई और सामाजिक सेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page