Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अगस्त। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने अधिकारियों को रक्षाबंधन सहित आगामी पर्वों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आमजन की सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं और आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व पर शासन द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा संबंधी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को कहा। थाना एवं तहसीलवार त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और कानून व्यवस्था से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी नजर रखने के निर्देश दिए।

त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराने और मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page