Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 अगस्त ।आज  की शाम हाथों से रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांग कर बैक सवार की जेब से रकम पर कर दी और फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव नगला कोढ़ा निवासी पूरन सिंह पुत्र भीकम सिंह के मंदिर पर कार्य चल रहा है। पूरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह मंदिर पर चल रहे कार्य से संबंधित सामान खरीदने के लिए 49 हजार रुपए लेकर बाइक से सोमवार को सादाबाद आया था, लेकिन सामान नहीं मिलने के कारण वह बाइक से ही गांव लौट रहा था। हाथरस रोड पर खंड विकास कार्यालय के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे हाथ देकर रोक लिया और मोटर साइकिल खराब होने का बहाना बताकर उससे लिफ्ट मांगी। पूरन सिंह ने अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा करके उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया। अज्ञात व्यक्ति आगे जाकर ढाबे के निकट उतर गया। कुछ ही देर में पूरन सिंह को जेब से 49 हजार रुपए पार होने की खबर लग गई। पूरन सिंह ने तत्काल मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस इस संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर शातिर का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page