
हाथरस 05 सितम्बर । श्री अग्रवाल सभा हाथरस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगरा रोड स्थित श्री अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य सहित मंचासीन पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन जी के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में सभागार में उपस्थित अग्रवाल समाज के बंधुओं का अंगवस्त्र पहनाकर एवं चंदन तिलक लगाकर स्वागत-सत्कार किया गया।
मुख्य अतिथि गौरव आर्य, निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, निवर्तमान महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ‘चूरन वाले’, महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ‘किराने वाले’, कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ‘रेडीमेड वाले’, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मित्तल ‘मोनू’, मंत्री गौरव अग्रवाल ‘फार्मेसी वाले’, संयुक्त मंत्री मुकेश जालान, रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट, दिलीप पोद्दार एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि गौरव आर्य ने श्री अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ‘चूरन वाले’, महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ‘किराने वाले’, दीपेश अग्रवाल सर्राफ, विजय कृष्ण गर्ग, उमाशंकर जैन, मनोज अग्रवाल ‘राया वाले’ तथा निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ‘बैंक वाले’ ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने अग्रवाल समाज की एकजुटता को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। निवर्तमान महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने वर्ष 2024-2026 के कार्यकाल की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने वाले सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अग्रवाल बंधुओं तथा पूरी सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कार्यकाल में सहयोग प्रदान करने वाली श्री अग्रवाल धर्मशाला, श्री टालीवाल धर्मशाला, श्री अंगूमल धर्मशाला, श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं श्री सुशीला देवी सेकसरिया पब्लिक स्कूल की प्रबंध समितियों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं की ओर से समय-समय पर कार्यक्रमों के लिए स्थान उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर एवं श्री अग्रवाल युवा मंडल के पदाधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजबंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश चन्द्र सेकसरिया, भोला शंकर अग्रवाल एडवोकेट, रामनिवास अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, रास बिहारी अग्रवाल रंग वाले, गोविन्द अग्रवाल जी दाल वाले, सुभाष चंद्र गर्ग, अशोक अग्रवाल जीके, देवेन्द्र कुमार गोयल रंग वाले, राजकुमार अग्रवाल धी वाले, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, अजय अग्रवाल रंग वाले, विजय कुमार गर्ग गैस वाले, रिषी कुमार सर्राफ, आशीष बंसल, अरविन्द अग्रवाल चप्पल वाले, कपिल अग्रवाल दाल बाले, विपुल सिंघानियां, प्रदीप बंसल, सुनील अग्रवाल, विष्णू अग्रवाल लोहे बाले, नीरज अग्रवाल गारमेन्ट वाले, अजय अग्रवाल घी वाले, आदित्य अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग, नवनीत गर्ग, लोकेश अग्रवाल दाल बाले, लोकेश अग्रवाल हींग वाले, विक्रम अग्रवाल, विवेक टालीवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, निष्कर्ष गर्ग, आशीष अग्रवाल, प्रेम पौददार, सारांश टालीवाल, गौरव अग्रवाल वौवी, डा० मोहित गर्ग, प्रवीन गर्ग, राजेश तायल, अमित अग्रवाल रंग वाले, भगवत स्वरूप गर्ग, उमाशंकर अग्रवाल जेवरी वाले, मनीष अग्रवाल पीपा, अनूप जैन, सौरभ अग्रवाल, उमाशंकर जैन, हर्ष मित्तल, संजू चावल वाले, विकास गर्ग, राम अग्रवाल फाल वाले, निधिश अग्रवाल, संजीव मित्तल, उमेश अग्रवाल, जीतेश अग्रवाल, कमलेश वंशल, राजकुमार अग्रवाल लवली रेडियो, प्रदीप कनौड़िया, संदीप जैन, दिनेश सिंघल, विकास अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, कार्तिकेय गर्ग, शरद अग्रवाल, पंकज गोयल, बृजेश गोयल, संजय गर्ग, प्रवीन अग्रवाल, अमित गोयल, गौरव तायल, माधव सिंघल, भानू अग्रवाल, अमन वंशल, गौरव सिंघल, चेतन सिंघल के अलावा अग्रवाल महिला सभा से ईला जैन, मनीषा मित्तल, अंजली मित्तल, दिप्ती मित्तल आदि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को गुलदस्ता सम्मानित किया कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरधर गोपाल अग्रवाल CA द्वारा किया गया। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया ।













