हाथरस 21 अगस्त। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज स्पेशल एक्सप्रेस की संचालन अवधि 91 फेरों के लिए बढ़ा दी है। अब ट्रेन अपने निर्धारित रूट, ठहराव और समय सारिणी के अनुसार एक दिसंबर तक संचालित होगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज से दादरी के लिए एक सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन और गाड़ी संख्या 02418 दादरी से प्रयागराज के लिए दो सितंबर से एक दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 91-91 फेरे होंगे। त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 26 अगस्त से एक सितंबर तक ट्रेन में 24 कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान ट्रेन में दो एसएलआर/डी, छह सामान्य, 12 स्लीपर, तीन एसी तृतीय और एक एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी कोच होंगे। विस्तारित अवधि में ट्रेन 21 कोच के साथ संचालित होगी, जिसमें दो एसएलआर/डी, पांच सामान्य, 10 स्लीपर, तीन एसी तृतीय और एक एसी प्रथम श्रेणी कोच शामिल होंगे। रेलवे के इस निर्णय से हाथरस सहित इस रेलमार्ग से जुड़े हजारों यात्रियों को रक्षाबंधन और आगामी त्योहारी सीजन में आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस: सलेमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक
August 21, 2026
पावस ऋतु गोष्ठी में ऋषि कौशिक का
August 21, 2026
हाथरस: 108 एंबुलेंस ने 5 मिनट में
August 21, 2026
सहपऊ : घर का दरवाजा तोड़कर चोरी
August 21, 2026
खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं देने की
August 21, 2026
ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी गई
August 21, 2026
गिरते आलू भाव के बीच किसानों को
August 21, 2026
Weather
Hathras
8:22 pm,
Aug 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














