Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 अगस्त। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी हाथरस एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशन में आबकारी टीम ने सादाबाद और सदर क्षेत्र में स्थित विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया तथा रैंडम तरीके से क्यूआर कोड स्कैन कर मदिरा का सत्यापन किया गया। टीम ने दुकान संचालकों एवं विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान 42.8 प्रतिशत तीव्रता वाली देशी शराब के टेट्रा पैक की उपलब्धता और बिक्री के संबंध में जानकारी ली गई। आबकारी अधिकारियों ने दुकानों के विक्रेताओं और ग्राहकों से बातचीत कर उक्त उत्पाद के प्रति उनके रुझान की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही लोगों को अवैध मदिरा के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित नियमों के अनुसार ही मदिरा की बिक्री एवं खरीद करने के लिए प्रेरित किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने प्रवर्तन अभियान के तहत आगे भी निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page