Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 अगस्त । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के मधुर गीत, मनमोहक नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान माधुरी वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया।

कार्यक्रम में हरियाली तीज के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि तीज का पर्व केवल लोकगीतों और परंपराओं का उत्सव नहीं है, बल्कि नारी के अटूट संकल्प और आत्मविश्वास की ऐतिहासिक याद भी दिलाता है। माता पार्वती की तपस्या को नारी के दृढ़ संकल्प और अपने निर्णय स्वयं लेने की प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया गया। आधुनिक संदर्भ में हरियाली तीज महिलाओं को यह संदेश देती है कि उन्हें अपने सपनों और स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए। जिस तरह माता पार्वती ने दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया, उसी प्रकार महिलाएं भी आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के साथ अपने जीवन के लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। अध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रतिभागियों ने रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उत्साह के साथ शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा प्रदर्शन के आधार पर माधुरी वार्ष्णेय को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके साथ ही तंबोला और विभिन्न रोचक गेम्स का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्नैक्स और स्वादिष्ट डिनर का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय, चार्टर दीप्ति वार्ष्णेय ,आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय,अध्यक्ष सीमा शर्मा , सचिव नमिता गोयल ,कोषाध्यक्ष कुसुम वार्ष्णेय ,ईशा वर्मा ,पिंकी शर्मा कल्पना गुप्ता ,रितु वार्ष्णेय सीता वार्ष्णेय ,रितु गुप्ता सीमा शर्मा कीर्ति गुप्ता, सीमा गौतम , शोभा बंसल,अनु नेहा रंजना अग्रवाल सहित अन्य शक्ति स्वरूपा बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page