Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक अज्ञात युवक से बातचीत होती थी। आरोप है कि 14 अगस्त की रात उक्त युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी जाते समय अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गई। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित भाई ने सिकंदराराऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page