Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। कोतवाली सदर क्षेत्र की पथवारी कॉलोनी में स्कूटी के हॉर्न को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पथवारी कॉलोनी नवीपुर खुर्द निवासी विशाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा पार्थ शर्मा शाम के समय स्कूटी चलाना सीख रहा था। स्कूटी में खराबी के चलते उसका हॉर्न लगातार बजने लगा। इसी बात को लेकर कॉलोनी निवासी नवीन वार्ष्णेय ने पार्थ को घर के सामने रोककर स्कूटी चलाने से मना कर दिया। विशाल शर्मा के अनुसार, घटना की शिकायत करने वह अपनी पत्नी सोनिया शर्मा के साथ नवीन के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां नवीन की पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर नवीन को दुकान से घर बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे नवीन ने विशाल शर्मा, उनकी पत्नी सोनिया और बेटे पार्थ के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान पार्थ को गंभीर चोटें आने का आरोप है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page