Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर खेतसी में मंगलवार देर शाम शराब पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में ललित, कुंजवती देवी, करन और राजवीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page