Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। श्री रेवती मैया मेले के चौथे दिन आर एंड बी डांस क्लासेज के बैनर तले भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक नवीन कुशवाह रहे। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आरती चतुर्वेदी एवं अशर्फी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उनका सम्मान जयललिता एवं मंजू शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बच्चों ने शानदार नृत्य एवं गायन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। गणेश वंदना, काली नृत्य एवं विभिन्न ग्रुप डांस प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। शिवाय वर्मा, माही सहित कई बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं रामदरबार मंदिर प्रबंधक दीपक बूटिया रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नीरज वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गीतम सिंह ब्रांच पोस्ट मास्टर, यज्ञदत्त कुशवाह, लटूरी सिंह, विकास बघेल, विष्णु कुशवाह, आकाश कुशवाह, भूमिका गुप्ता, प्रेम प्रकाश, पंकज कुमार एवं ध्रुव कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, मेला कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, राम गुप्ता प्रेस वाले, आशू आंधीवाल, अशोक गुड वाले, मुकेश जेवरी, प्रमोद दहलवी, पप्पन पहलवान एवं सेतू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या ने मेले के माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page