
सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित गाँव जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अजमतपुर अजगरा में मोबाइल खो जाने के प्रकरण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी के दौरान वाद विवाद हो गया।देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज मारपीट हो गई।दोनों पक्ष की ओर से दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।अजमतपुर अजगरा निवासी राहुल पुत्र ऋषिपाल ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि गांव में उनका मोबाइल खो गया था।मोबाइल खो जाने के बारे में जानकारी करने पर गांव के ही दूसरे पक्ष के एक युवक ने पहले किसी के पास मोबाइल होने की जानकारी दी।जब मौके पर ले जाकर दूसरे पक्ष के युवक के सामने मोबाइल होने के बारे में जानकारी की।तो उपरोक्त युवक कहने के बाद अपनी बात से मुकर गया।इसी बात को लेकर गाली-गलौज मारपीट हो गई।सुबह राहुल की पत्नी वर्षा पशुओ को चारा देने के लिए जा रही थी।तभी रात वाली घटना को लेकर वर्षा को रास्ते में रोकते हुए दूसरे पक्ष के नामजदों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।वर्षा की चीख पुकार सुनकर जब वर्षा का पति राहुल व उसके परिजन मौके पर पहुंचे।तो दूसरे पक्ष के नामजदों ने गाली-गलौज मारपीट कर दी।घटना के दौरान राहुल पक्ष से स्वयं राहुल के अलावा राहुल के बहनोई मनोज कुमार पुत्र शिशुपाल निवासी अगसौली,राहुल की बहन के अलावा दूसरे पक्ष से चक्रवती,प्रेम किशोर,प्रेम के बीच गाली-गलौज मारपीट होने के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आने से घायल हो गए।घटना के संबंध में पीडित पक्ष के द्वारा कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।पुलिस ने दोनों पक्ष के सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा।जहां पर सभी चोटिल घायल महिला पुरूषों का उपचार कराए जाने के बाद पुलिस ने दोनो पक्ष के युवकों को शांति भंग के तहत पाबंद करते हुए भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस.की धारा एक सौ सत्तर के तहत चालान कर कार्रवाई की गई।












