Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अगस्त। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी कार्ड और गैर संचारी रोग अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सभी एमओआईसी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी आयुष्मान मित्रों को जल्द से जल्द 100 प्रतिशत जीरो पॉवर्टी कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सीएचसी सासनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, संस्थागत प्रसव और आयुष्मान योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page