Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अगस्त। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ‘नेकी की दुकान’ का 10वां वार्षिक उत्सव एवं हरियाली तीज महोत्सव टालीवाल धर्मशाला में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी निशांत अग्रवाल, चारु अग्रवाल, दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल, विनोद कुमार एवं डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं मातृशक्ति ने भी उत्साह के साथ विभिन्न गेम्स और डांस प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शर्मा ने ‘नेकी की दुकान’ के दस वर्षों के सफर और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने संस्था की गतिविधियों और सेवा कार्यों में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। हरियाली तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक कार्यक्रमों के बाद राधा अग्रवाल को ‘तीज क्वीन’ का खिताब दिया गया। खिताब मिलने पर उपस्थित महिलाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल संचालन इंदु सिंघल ने किया। इस अवसर पर डॉ. बी.पी. सिंह, राकेश मोहन वशिष्ठ, राम बहादुर, शरद तिवारी, आशीष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनीष चांदगोटिया, शुभम गर्ग, राहुल गर्ग, नीरज वार्ष्णेय, डॉ. कुनाल वार्ष्णेय, अंकुर अग्रवाल, अर्चना शर्मा, रजनी गर्ग, अनीता अग्रवाल, अंजलि, अनुपम, नैना, निधि, प्रसून, शीलू जैन, संजीव जैन, नेहा, नंदिनी, रिंकी, मुकुल मित्तल, कपिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page