हाथरस 16 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी शैलेंद्र कुमार सारस्वत ने दो भाइयों पर उनके बेटे और साले को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बेटे नितिन के मोबाइल फोन पर कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आए। फोन करने वाले ने अपना नाम आकाश पौरुष पुत्र वीर सिंह निवासी सोखना बताया। आरोप है कि आकाश ने उनके बेटे नितिन और साले रवि को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आकाश का भाई प्रशांत भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद जान से मार देगा। शैलेंद्र के अनुसार, उन्हें जानकारी हुई कि आकाश पूर्व में पत्रकार वेदप्रकाश हत्याकांड के मामले में पकड़ा जा चुका है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
राजकमल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
August 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
अमोल चंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से
August 16, 2026
राजकमल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया
August 16, 2026
हाथरस के लाल ने बढ़ाया देश का
August 16, 2026
कांवड़ में गंगाजल के साथ दादी को
August 16, 2026
दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये
August 16, 2026
बेटे और साले को जान से मारने
August 16, 2026
मुरसान में छात्र पर तमंचे की बट
August 16, 2026
Weather
Hathras
11:02 pm,
Aug 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










