Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अगस्त। जिला प्रोटोकॉल एवं संपर्क अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के राज्यमंत्री श्री सुरेन्दर दिलेर का 15 अगस्त को जनपद हाथरस भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री सुरेन्दर दिलेर सुबह 10:30 बजे शहीद स्मारक स्थल, डीआरबी स्कूल के सामने, हाथरस पहुंचेंगे। यहां वह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद राज्यमंत्री द्वारा तिरंगा यात्रा को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वह देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों का सम्मान भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राज्यमंत्री श्री सुरेन्दर दिलेर हाथरस से प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page