Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अगस्त। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनता दर्शन में प्राप्त एक शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और दिव्यांग दंपति की समस्या का त्वरित समाधान कराया। जनता दर्शन में श्रीमती हीराबाई प्रजापति पत्नी धर्मेंद्र चौधरी ने अंत्योदय राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की थी। शिकायतकर्ता दंपति दोनों दिव्यांग हैं और किराए के मकान में रहते हैं। जिलाधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता एवं पात्रता को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीमती हीराबाई प्रजापति एवं उनके परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया गया। राशन कार्ड जारी होने से पात्र परिवार को शासन की खाद्यान्न संबंधी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। समस्या का तत्काल समाधान होने पर दिव्यांग दंपति ने जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्रशासन की इस पहल से यह संदेश गया कि जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page