
हाथरस 11 अगस्त। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिल्पा गेस्ट हाउस, हाथरस में AICC पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले में कांग्रेस संगठन की स्थिति, उसे और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक से पूर्व सीताराम लाम्बा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन की जमीनी स्थिति को लेकर राय जानी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पं. विवेक उपाध्याय, शरद उपाध्याय नंदा एवं चंद गुप्त विक्रमादित्य द्वारा आवेदन किए जाने की जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक ने वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से एक-एक कर व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी राय एवं सुझाव लिए। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही पुराने एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को साथ लेकर चलने तथा युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर PCC पर्यवेक्षक एवं बुलंदशहर के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गांधी, कासगंज के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अदनान मियां तथा बुलंदशहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ पर्यवेक्षक के साथ मौजूद रहीं। बैठक में पूर्व विधायक अनिल चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पं. विवेक उपाध्याय, शरद उपाध्याय, अशोक गुप्ता, मथुरा प्रसाद कुशवाह, डॉ. मुकेश चंद्रा, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, शशांक पचौरी, कृष्ण एडवोकेट, नवीन उपाध्याय, राजकुमार सारस्वत, अनुज शांत, देवेंद्र शर्मा, संजीव अंधीवाल, सचिन उपाध्याय, विनय उपाध्याय, अभिनव पचौरी, मनीष प्रताप, जीतू चौधरी, धर्मो शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, अब्बास हुसैन एवं राय साहब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पुराने एवं वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने और युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने को लेकर भी चर्चा हुई। AICC पर्यवेक्षक सीताराम लाम्बा ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और प्राप्त सुझावों एवं राय को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कही। बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती के साथ मैदान में उतारने का संकल्प व्यक्त किया।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101













