Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत 11 अगस्त को जनपदीय रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस में जिला विद्यालय निरीक्षक रणवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संयोजक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीरज गोयल रहीं, जिनके निर्देशन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराया गया। निर्णायक मंडल में राजकीय हाईस्कूल बघना के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. फरहा जफर एवं प्रधानाचार्य श्रीमती हिना कौसर ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं श्रीमती चमन शर्मा, श्रीमती मोनिका वार्ष्णेय, श्वेता सिंह, रजनी यादव, नीतू, दीपिका एवं सौम्या ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अतुल वर्मा, श्री गोपाल यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को अपनी कला और वक्तृत्व प्रतिभा के जरिए प्रदर्शित किया।

सीनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस की सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस की भावना लक्ष्मी, पायल, महजवी एवं कोयल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी विद्यालय की भू, प्रियंका, आलिया, सोना, राधिका, नैना, आफरीन, साक्षी एवं इलमा जहां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस की आलिया, उजमा, लायका, अनमता एवं खुशी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस की कु. निशा कुशवाह ने प्रथम, मुस्तफा ने द्वितीय तथा लवली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कु. संध्या ने प्रथम, कु. काव्या ने द्वितीय तथा कु. दिव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस की भूमि वर्मा ने प्रथम, ऐशू वर्मा ने द्वितीय तथा भाव्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस की ईशा ने प्रथम, दिव्या कुशवाह ने द्वितीय तथा प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नीरज गोयल ने सभी अधिकारियों, निर्णायकों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं प्रतिभागी छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page