Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अगस्त। सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि लाला के नगला में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में समीक्षा, सोनिया और सीद्रा, निवासी लाला के नगला, थाना सदर कोतवाली घायल हो गईं। सूचना के बाद पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page