
हाथरस 08 अगस्त। विशाल छड़ी 45 एवं मेला महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मोहल्ला लाल का नगला स्थित प्रसिद्ध मंदिर से हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे । इस अवसर पर मेला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय एवं उनकी टीम द्वारा पूर्व विधायक सादाबाद देवेंद्र अग्रवाल तथा पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी राम नारायण काके का माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़, अशोक अग्रवाल, पूरन कुशवाह, सोमेश, सविता अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, पिंटू दिवाकर, नेत्रपाल सिंह राजपूत, प्रियांशु शर्मा, रिंकू ठाकुर, रामकुमार गुड्डा, पुजारी योगेश शर्मा, नरेश दिवाकर, डॉ. राजेंद्र वर्मा, सुनील कुमार दिवाकर, ओम प्रकाश वार्ष्णेय पान वाले, शिव भारती, राजुल माहेश्वरी एडवोकेट, मोहित कश्यप एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






