मुरसान 07 अगस्त। कस्बा मुरसान में जीएसएएस इंटर कॉलेज के निकट शुक्रवार को बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। पशुपालक ने बिजली विभाग से लापरवाही की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मुरसान निवासी पशुपालक विष्णु बघेल ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ रोजाना पशुओं को घास चराने के लिए लेकर जाते हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने पशुओं को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाय बिजली के खंभे के पास से गुजर रही थी। आरोप है कि खंभे में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में गाय आ गई और वह मौके पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद विष्णु बघेल ने तत्काल पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने गाय की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गाय की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों और तारों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बिजली के खंभे में उतरे करंट की
August 7, 2026
फोनपे साउंड बॉक्स ठीक करने के बहाने
August 7, 2026
ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट
August 7, 2026
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार
August 7, 2026
इंटरनेट मीडिया पर अधिवक्ता की वीडियो प्रसारित
August 7, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकली जाहरवीर गोगा
August 7, 2026
सहपऊ : किशोरी की मौत के मामले
August 7, 2026
Weather
Hathras
12:19 am,
Aug 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






