Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अगस्त। युवा जोश ग्रुप की ओर से हरियाली तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में बालिकाओं एवं युवतियों के लिए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 9 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मोहनगंज, घंटाघर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हरियाली तीज के अवसर पर होने वाली मेंहदी प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं और युवतियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। एक स्कूल की संचालिका सुचेता जॉन ने आयोजन की सराहना करते हुए अधिक से अधिक छात्राओं एवं युवतियों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, स्कूल संचालिका सुचेता जॉन, प्रिया शर्मा, नीतू वर्मा, विपिन सिंह, कशिश, चंदन वार्ष्णेय सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page