Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय का 54वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन-पूजन में महाविद्यालय के अध्यक्ष पद्म नारायण अग्रवाल, सचिव प्रदीप गोयल, राकेश बंसल, संजय अग्रवाल, रविप्रकाश गोयल, देवकीनंदन अग्रवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी ने संस्थान की निरंतर उन्नति, छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं महाविद्यालय की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सभी सम्माननीय सदस्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page