Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अगस्त। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं विवेक उपाध्याय ने की, जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्य वक्ता के रूप में संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश चन्द्र ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ गठन, सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन विस्तार को मजबूती मिली, जब बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे राय साहब ने अपने करीब 50 समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राय साहब ने बताया कि वे वर्ष 1993 में बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे और डीएस-4 के प्रत्याशी के रूप में सिकंदराराऊ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही में वे आजाद समाज पार्टी में लोकसभा प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनहित, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा एवं देश को जोड़ने की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके साथ साधना राय, राधा देवी, कुसमा देवी, मोहन सिंह, राकेश गौतम, बादाम सिंह, नरेंद्र सिंह, मुकंदी लाल, अब्दुल हमीद, धनी राम, विजयपाल सिंह, कालीचरण, साहब सिंह, जयवीर सिंह राणा, सी.पी. सिंह, अभिमन्यु राय, वंश यादव, धीरेंद्र पाल सेलानी, संजय सिंह, नरेश सिंह, अमरपाल सिंह, राजेंद्र कुमार एडवोकेट, श्यामवीर सिंह, शेर सिंह, मेघ सिंह, चांदपाल मिस्त्री, रामजी लाल, बुद्धसेन कोरी, जितेंद्र नंदवंशी, तेजपाल भगत, जैनुद्दीन, कृपाल सिंह, देवेंद्र गोस्वामी, सियाराम, रामदास सिंह, गजेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, सतेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, पप्पू (अकबरपुर), भगवान सिंह, हरेंद्र सिंह, रामनिवास सिंह सहित बड़ी संख्या में बसपा एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने सभी नवागंतुकों का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

पं विवेक उपाध्याय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश को जोड़ने, संविधान की रक्षा करने और हर वर्ग को न्याय दिलाने वाली विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, युवाओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर किए जा रहे संघर्ष से देश का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है। राय साहब का अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होना संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। राहुल गांधी की जनहित की राजनीति और कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से प्रकाश शर्मा (कोऑर्डिनेटर, मथुरा), ब्रह्मदेव शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष), मथुरा प्रसाद कुशवाह (पूर्व विधायक प्रत्याशी, सादाबाद), संजीव अंधीवाल, अशोक गुप्ता, ऋषि गुरु, अविनाश पचौरी, देवेन्द्र शर्मा, कपिल सिंह, श्रीकृष्ण एडवोकेट, संतुन सेंगर, रंगीला शर्मा, कृपेंद्र चौहान, रवि मोहम्मद, जैन साहब, गोविंद सरन चतुर्वेदी, गिर्राज सिंह गहलोत, योगेश शर्मा, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page