Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अगस्त । आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम करीब सात बजे चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, एटा जिले के अलीगंज सराय सकत निवासी 45 वर्षीय संजीदा पत्नी इमरान अपने जीजा मोहम्मद गुलफाम के यहां हाथरस के मधुगढ़ी आई थीं। सोमवार को वह अपने पति इमरान उर्फ गुड्डू के साथ बाइक से आगरा गई थीं। वहां से वापस हाथरस लौटते समय कुंवरपुर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक इमरान चला रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर हालत में घायल इमरान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संजीदा अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई हैं। उधर, पुलिस ने हादसे के बाद मौके से फरार कैंटर की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page