Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अगस्त। कोतवाली सदर क्षेत्र में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपित पर जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप लगा है। पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को अनु गुप्ता ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और उनके पति के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोतवाली सदर में पहले से अभियोग पंजीकृत है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे अनु गुप्ता उनके घर पहुंचा और गेट खटखटाते हुए गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि वह जमानत कराकर वापस घर आ गया है और अब वह उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोपित की धमकी से परिवार के लोग भयभीत हो गए। उन्होंने किसी तरह का जवाब नहीं दिया और सुरक्षा के लिहाज से घर का गेट भी नहीं खोला। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपित की धमकी के बाद वे डरे हुए हैं और उन्हें अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page