Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 03 अगस्त। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव महौं के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज दिनांक तीन अगस्त दिन सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ.वेद प्रकाश ने पाया कि गौरव कुमार डाटा एन्ट्री कम्प्यूटर आपरेटर अनुपस्थित पाए गए,जो कि दिनांक तीस जुलाई से पांच दिन से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।गौरव कुमार को अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में दो बार बुलाया जा चुका है, परंतु वह उपस्थित नहीं हो रहे हैं। तथा विभागीय अधिकारियों के फोन को भी रिसीव नहीं कर रहे हैं।स्टाफ नर्स सना खान के हाजिरी के कॉलम में ओवरराइटिंग के साथ आकस्मिक अवकाश चिन्हित पाया गया तथा उपस्थित अन्य स्टाफ ने बताया कि सना खान आज तीन अगस्त दिन सोमवार को ड्यूटी पर आई ही नहीं है।स्टाफ नर्स सना खान के द्वारा भर्ती कर उपचार किए गए बच्चों की संख्या भी बहुत कम पाई गई।जिससे उनके कार्य प्रणाली पर प्रश्न लगता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिए गए की प्रत्येक दिन सभी स्टाफ नर्सो के कार्यों की समीक्षा कर अवगत कराएंगे। निरीक्षण में पाया गया कि हर्ष अग्निहोत्री सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पूरे माह जुलाई में एक भी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो पर नहीं आए हैं।जबकि उनको प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी करनी थी।पैथोलॉजी लैब में फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर दो माह पूर्व उपलब्ध हो गया है।परंतु अभी तक क्रियाशील नहीं हुआ है।जिसके लिए चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.साहब सिंह को निर्देश  दिए गए कि शीघ्र संबंधित इंजीनियर को बुलाकर मशीन को क्रियाशील कराया जाए।ऑनलाइन पर्चे बनाए जाने की प्रगति में कमी पाई गई।जिसके लिए संबंधित चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page