Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 जुलाई। सहपऊ थाना की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में ट्रांसफर हुए 49,010 रुपए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दिए। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह राशि सुरक्षित वापस दिलाई। मढ़ा भोज निवासी दिनेश पुत्र चंद्रपाल ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके खाते से यूपीआई के जरिए गलती से 49,010 रुपये दूसरे खाते में चले गए थे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना सहपऊ की साइबर क्राइम टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई की। टीम ने लाभार्थी के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज कराकर धनराशि सुरक्षित की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को पूरी राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कर दी गई। अपनी राशि वापस मिलने पर दिनेश ने थाना सहपऊ पहुंचकर हाथरस पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page