Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अगस्त। जनपद के नागरिकों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली सुलभ एवं सुविधायुक्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर एवं एसआरएच मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ आगरा रोड स्थित एसआरएच हॉस्पिटल में किया गया। विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी रामकुमार अग्रवाल नमकीन वाले ने फीता काटकर किया। जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर की ओर से शहर में करीब 10 स्थानों पर रजिस्ट्रेशन केंद्र भी बनाए गए हैं।

इस विशेष योजना के तहत जनपदवासियों को ओपीडी की सुविधा मात्र 50 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा पैथोलॉजी जांच पर 50 प्रतिशत, दवाइयों की खरीद पर 20 प्रतिशत तथा आईपीडी उपचार पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को निर्धारित रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के अध्यक्ष बृजेश गोयल, महामंत्री अमित गोयल एवं कोषाध्यक्ष गौरव तायल तथा एसआरएच हॉस्पिटल के डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल ने मुख्य अतिथि रामकुमार अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर मित्तल, मंत्री शरद बिंदल, संयुक्त मंत्री शशांक अग्रवाल, हर्षुल अग्रवाल, माधव सिंघल, अमित गर्ग, तरुण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुलभ गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के पहले ही दिन एसआरएच हॉस्पिटल में करीब 80 से 90 मरीजों की ओपीडी हुई। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति बंसल, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुकर गुप्ता, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अविनाश पाठक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कुमार गुप्ता ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर राकेश बंसल हींग वाले, अशोक अग्रवाल जीके, अतुल अग्रवाल जीके, रवि प्रकाश दाल वाले, हरीश अग्रवाल, अरुण कुमार गर्ग पिंकी रबड़, दीपेश अग्रवाल सर्राफ, रुपेश गर्ग गंगा भवन, आशीष गर्ग, सुनील बंसल, मनीष मित्तल, विकास गर्ग, अतुल अग्रवाल किराना वाले, शुभम अग्रवाल हींग वाले, हिमांशु अग्रवाल माधव दाल मिल, अनुज अग्रवाल घी वाले, सुलभ गर्ग पिंकी रबड़, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, विनोद अग्रवाल एडवोकेट, मनोज अग्रवाल किराना वाले, लोकेश अग्रवाल दाल वाले, राजेश तायल, राजेश अग्रवाल प्लास्टिक वाले, प्रदीप बंसल, दीनदयाल गोयल, अमित अग्रवाल सहित अग्रवाल युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page