Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 1 अगस्त। महिला कुलश्रेष्ठ सभा द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ रहीं। सभा की अध्यक्ष मीनाक्षी कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष कल्पना कुलश्रेष्ठ, सचिव नेहा कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष संगीता कुलश्रेष्ठ एवं संगठन मंत्री रितिका कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सावन की लोक परंपराओं और तीज की संस्कृति की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ ने तीज पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री अभय कुलश्रेष्ठ, सुधीर कुलश्रेष्ठ, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, पीयूष कुलश्रेष्ठ, अरुण कुलश्रेष्ठ, विशाल कुलश्रेष्ठ, अमर कुलश्रेष्ठ, हरिओम कुलश्रेष्ठ एवं ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ सहित समाज के गणमान्य नागरिक और कुलश्रेष्ठ परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक रात्रि भोज का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरियाली तीज के पर्व को यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page