
हाथरस01 अगस्त। शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद के उद्देश्य से जेसीआई विक्ट्री द्वारा ‘आओ पढ़ाएं, सबको बढ़ाएं’ मिशन के अंतर्गत जरूरतमंद दो विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां और अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। संस्था की ओर से एक छात्र और एक छात्रा को यह शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देना है। संस्था ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जेसीआई हाथरस विक्ट्री की अध्यक्ष जेसी रीना गुप्ता, सचिव जेसी नेहा गुप्ता, जेसी रेनू खंडेलवाल और जेसी नीतू अग्रवाल मौजूद रहीं। संस्था के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की पहल आगे भी जारी रखी जाएगी।










